बूढ़ानाथ और तिलकामांझी की टीम ने जीते अपने मैच
फोटो है : सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में हो रही प्रतियोगिता आज खेला जाएगा एक

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में भागलपुर क्रिकेट लीग (बीसीएल) टूर्नामेंट के दौरान मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में बूढ़ानाथ चैंपियन ने अंग सुपर किंग को तीन रन से हरा दिया। अंग ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बूढ़ानाथ ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 152 रन बनाए। बल्लेबाजी में वीरू सिंह ने 50 रन और सादिक सद्दीकी ने 42 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अंग की तरफ से सूर्यवंश ने 2 और चंदन एवं शहबाज ने 1-1 विकेट चटकाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंग टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी में सूर्यवंश ने 47 और गुलशन ने 38 रन बनाये। बूढ़ानाथ की ओर से गेंदबाजी में 2 विकेट लेने वाले वीरू सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
दूसरे मैच में बटेश्वर पलटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बनाए। बल्लेबाजी में रक्षेंद्र रुद्रा ने 40 रन बनाया। तिलकामांझी फाइटर की ओर से गेंदबाजी में साकेत रंजन ने 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिलकामांझी की टीम ने 19.4 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बल्लेबाजी में आर्यन सिंह ने 34 और सचिन ने 23 रनों का योगदान दिया। बटेश्वर की ओर से गेंदबाजी में रिजवान ने तीन और अंकुश ने दो विकेट चटकाये। मैन ऑफ द मैच साकेत रंजन रहे। मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के राजीव कुमार मिश्रा (बक्सर) व मनोहर कुमार (खगड़िया) ने निभाई। वहीं थर्ड अंपायर हिमांशु राज, स्कोरर शिवम कुमार, अंकित अमृत राज, कॉमेंटेटर पीएन शेखर व मिलीन गुंजन थे।
आज का मैच: त्रिलोकीनाथ टाइगर बनाम बूढ़ानाथ चैंपियंस
ऑफिशियल सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने बताया कि यह प्रतियोगिता भागलपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हो रही है। बुधवार को 10.00 बजे सुबह से त्रिलोकीनाथ टाइगर बनाम बूढ़ानाथ चैंपियंस के बीच मैच खेला जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


