भागलपुर में 24 घंटे में 11 कोविड-19 संक्रमित मिले, जिले में कोरोना पॉजिटिव बढ़कर 26
बिहार के भागलपुर में 24 घंटे में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। सोमवार को जिले में सुल्तानगंज और लोदीपुर में दो कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे पहले रविवार को जिले के...

बिहार के भागलपुर में 24 घंटे में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। सोमवार को जिले में सुल्तानगंज और लोदीपुर में दो कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे पहले रविवार को जिले के नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही भागलपुर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 24 पहुंच गई है।
सिविल सर्जन विजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जो दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से एक सुल्तानगंज और दूसरा शहर के लोदीपुर क्षेत्र के निवासी हैं। सुल्तानगंज में मिला मरीज 40 साल और लोदीपुर में मिला पेशेंट 21 साल का है।
भागलपुर के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में मिले नौ मरीज
इससे पहले भागलपुर में रविवार को एक युवती और सगे भाइयों समेत नौ कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इनमें से तीन अगरपुर गोराडीह, पांच लोग इंग्लिश सबौर व एक अलीगंज क्षेत्र का निवासी है। सभी को मायागंज अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए बने क्वॉरंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया है। गोराडीह प्रखंड के अगरपुर निवासी 21 वर्षीय और 19 वर्षीय युवक सगे भाई कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके अलावा अगरपुर का ही 23 वर्षीय युवक जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव के 14 वर्षीय, 18 वर्षीय, 32 वर्षीय, 25 वर्षीय पुरूष व 18 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। इसके अलावा शहर के अलीगंज क्षेत्र का 20 वर्षीय युवक भी कोरोना का शिकार हुआ है।
इन सभी को अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास स्थित क्वॉरंटाइन सेंटर पर रखा गया था। आठ माह को सैंपल लेकर जांच के लिए कोरोना लैब मायागंज अस्पताल भेजा गया था। रविवार की रात में आयी जांच रिपोर्ट में ये लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये।
लेखक के बारे में
Sunil Abhimanyuसुनील अभिमन्यु
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


