भागलपुर: स्ट्रीट लाइट परियोजना का निकला टेंडर

Apr 09, 2026 12:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में नगर निगम ने शहर की गलियों और मोहल्लों को रोशन करने के लिए एक योजना बनाई है। इस योजना के अंतर्गत 51 वार्ड में 5,088 स्ट्रीट लाइट्स की खरीद की जाएगी। टेंडर अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है, जिसमें तकनीकी और वित्तीय बिड खोली जाएगी।

भागलपुर: स्ट्रीट लाइट परियोजना का निकला टेंडर

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर के गलियों और मोहल्लों का रोशन करने के लिए नगर निगम की ओर से पिछले एक साल से बनाई जा रही योजना आखिरकार धरातल पर उतरती नजर आ रही है। नगर निगम की ओर से इसको लेकर टेंडर निकाला गया है। पिछले दिनों ही रोशनी शाखा की ओर से इसकी विस्तृत योजना और प्राक्कलन तैयार किया गया था। जिसमें शहर के सभी 51 वार्ड में 5 हजार 88 नगर स्ट्रीट लाइट की खरीद की जानी है। जिसको लेकर 30 अप्रैल तक टेंडर अपलोड करने की अंतिम तिथि है। वहीं 30 अप्रैल को ही तकनीकी बिड खोली जाएगी, इसके बाद वित्तीय बिड खोलने की तिथि का निर्धारण किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।