ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरगर्मी के चलते प्रशासन ने जारी किया स्कूलों को बंद रखने का आदेश, जानिए कब तक?

गर्मी के चलते प्रशासन ने जारी किया स्कूलों को बंद रखने का आदेश, जानिए कब तक?

भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में गर्मी छुट्टी को डीएम प्रणव कुमार ने बढ़ा दिया है। गर्मी छुट्टी को बढ़ाने का आदेश शनिवार को जारी किया है। यह आदेश कक्षा आठ तक लागू...

गर्मी के चलते प्रशासन ने जारी किया स्कूलों को बंद रखने का आदेश, जानिए कब तक?
भागलपुर। कार्यालय संवाददाताSun, 17 Jun 2018 06:56 AM
ऐप पर पढ़ें

भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में गर्मी छुट्टी को डीएम प्रणव कुमार ने बढ़ा दिया है। गर्मी छुट्टी को बढ़ाने का आदेश शनिवार को जारी किया है।

यह आदेश कक्षा आठ तक लागू होगा। स्कूल अब 18 जून के बजाय चार दिनों बाद अब 21 जून को खुलेंगे। वहीं इससे ऊपर की कक्षाएं सुबह 11 बजे से पहले तक ही चलेंगी।

अब सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 21 जून (गुरुवार) से खुलेंगे। मालूम हो कि गर्मी की छुट्टी सोमवार को समाप्त हो रही थी। मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें