Bhagalpur News: भागलपुर : मधेपुरा के नाबालिग छात्र ने साहेबगंज में की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: पिता ने कहा, पढ़ाई को लेकर परेशान था बेटा भागलपुर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र

Bhagalpur News: भागलपुर : मधेपुरा के नाबालिग छात्र ने साहेबगंज में की आत्महत्या

Bhagalpur News: पिता ने कहा, पढ़ाई को लेकर परेशान था बेटा भागलपुर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज इलाके में रहने वाले मूल रूप से मधेपुरा जिले के रहने वाले नाबालिग छात्र ने पढ़ाई को लेकर परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है। घटना को लेकर मृतक छात्र 16 साल के अंशित के पिता चंद्रहास ने मायागंज स्थित अस्पताल परिसर में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे मूल रूप से मधेपुरा जिले के आलमनगर कटोरिया के रहने वाले हैं। प्रोफेसर कॉलोनी में वह जमुना प्रसाद सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं।

उनका कहना है कि मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे उनका बेटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया और अंदर से बंद कर लिया। बाद में उनका साले गौरव ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजे में जोर से धक्का मारा तो कुंडी टूट गया। अंदर जाने पर देखा कि छत के हुक में कपड़े के बेल्ट से बने फंदे से अंशित लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार की शाम छह बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि पढ़ाई को लेकर उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से चिंतित रहता था। घटना में किसी का दोषी नहीं बताया है। बुधवार को छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: भागलपुर : मधेपुरा के नाबालिग छात्र ने साहेबगंज में की आत्महत्या