
किशनगंज: जिले में लिंगानुपात बढ़ाने को लेकर बड़ी पहल
किशनगंज में 17 से 20 नवम्बर 2025 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में टीकाकृत कन्या शिशुओं को बेबी किट और फलों की टोकरी दी गई। बीडीओ ने बताया कि बेटियां परिवार और समाज का सम्मान हैं और हमें उनकी अहमियत को समझना होगा।
किशनगंज। विश्व बाल दिवस पर 17 नवम्बर 2025 से 20 नवम्बर 2025 तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत किशनगंज जिला के कोचाधामन, बहादुरगंज एवं टेढ़ागाछ में बेटी जन्मोत्सव एवं संपूर्ण टीकाकरण करने वाली कन्या शिशु के बीच बेबी किट एवं फलों की टोकरी का वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोचाधामन बीडीओ ने कहा कि कहा जाता है कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। वास्तव में बेटी का जन्म केवल एक परिवार में ही नहीं, बल्कि पूरे समाज में खुशियों का आगमन होता है। बेटी प्रेम, ममता, संस्कार, संवेदनशीलता और उम्मीद की प्रतीक होती है।आज
के समय में बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है,चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो, विज्ञान, राजनीति या रक्षा क्षेत्र। बेटियां न केवल परिवार का नाम रोशन कर रही हैं बल्कि देश का भविष्य भी संवार रही हैं।लेकिन दुख की बात है कि समाज के कुछ कोनों में आज भी बेटी के जन्म को बोझ समझा जाता है। हमें इस सोच को बदलना होगा। हमें समझना होगा कि बेटी बोझ नहीं, बोझ उठाने वाली और घर-परिवार की शान बढ़ाने वाली होती है।कहा बेटी जन्म लेती है तो घर में खुशियाँ खिल उठती हैं। उसकी मुस्कान परिवार को एक नई ऊर्जा देती है। वह न केवल माता-पिता का सहारा बनती है बल्कि दोनों परिवारों को जोड़ने वाली एक सुंदर कड़ी भी होती है।इसलिए आवश्यकता है कि हम बेटियों को प्यार, सम्मान और समान अवसर दें। उन्हें पढ़ाऐं बढ़ाएं , सपनों को पूरा करने का हौसला दें,बेटी है तो कल है, बेटी है तो संस्कार हैं, बेटी है तो समाज है, और बेटी है तो देश है।बेटी जन्मोत्सव एवं संपूर्ण टीकाकृत कन्या शिशु को बेबी किट प्रदान करने के लिए जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, किशनगंज के जिला मिशन समन्वयक मो शाहबाज आलम एवं जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा एवं वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक श्रीमती रोशनी परवीन, आईसीडीएस के सभी कर्मी उपस्थित थे

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




