Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBegusarai Sanitation Workers Prepare for Phase-wise Protest Over Demands
मांगे पूरी नहीं होने पर सफाईकर्मी करेंगे उग्र आंदोलन

मांगे पूरी नहीं होने पर सफाईकर्मी करेंगे उग्र आंदोलन

संक्षेप:

भागलपुर में नगर निगम के सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से नगर निगम के चक्कर काटने के बावजूद उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई है। प्रमुख मांगों में...

Sep 07, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में कार्यरत और पूर्व में छंटनी किए गए सफाई मजदूर अब चरणबद्ध आंदोलन चलाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। दो दिन पूर्व ही गुरुवार को दर्जनों सफाईकर्मी अपनी मांगों को नगर आयुक्त से मिलने के लिए नगर निगम परिसर में एकत्रित हुए थे। लेकिन उनकी मुलाकात नगर आयुक्त से नहीं पाई थी। जिसके बाद उन लोगों ने स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारी से मिलकर अपनी मांगों को रखा था। सफाईकर्मियों के संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश हरि ने बताया कि वे लोग पिछले कई महीनों से अपनी मांगों को लेकर नगर निगम का चक्कर लगा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि नई भर्ती में छंटनीग्रस्त और स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता देने की मांग की थी साथ ही पिछले पांच वर्षों से बंद पड़े ईपीएफ खातों को चालू कर बकाया राशि का भुगतान करने, हर माह की 7 तारीख तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने और त्योहारों से पहले बकाया अंतर राशि का भुगतान 15 सितंबर तक करने की मांग भी शामिल हैं। अगर उक्त मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो वे लोग इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।