राज्य सीनियर टीम कैंप के लिए भागलपुर से काफी उम्मीदें

Mar 02, 2026 01:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर में बीसीए सीनियर वनडे प्रतियोगिता में अंगिका जोन का मैच सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। आर्ब्जवर संजय कुमार ने संतोष व्यक्त किया कि खिलाड़ियों को समान अवसर मिले। अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम राज्य सीनियर टीम के कैंप के लिए विचार किया जाएगा। जल्द ही अगले मुकाबले की तिथि व स्थान की घोषणा होगी।

राज्य सीनियर टीम कैंप के लिए भागलपुर से काफी उम्मीदें

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड में बीसीए सीनियर वनडे प्रतियोगिता में अंगिका जोन का मैच रविवार को समाप्त हो गया। बीसीआई की तरफ से मैच आर्ब्जवर के रूप में संजय कुमार पहुंचे थे। उन्होंने प्रतियोगिता पर संतोष जताया। कहा कि यहां के विकेट पर पर बल्लेबाजों व गेंदबाजों के लिए समान अवसर है। यही कारण है पूरे चैंपियनशिप में यहां शतक बने और गेंदबाजों ने पांच-पांच विकेट भी एक मैच में लिए। उन्होंने बताया कि यहां जिन खिलाड़ियों ने बल्ले व गेंद से बेहतर प्रदर्शन किया है। उनके नाम को राज्य सीनियर टीम के कैंप के लिए ध्यान में रखा जाएगा।

इनमें से कुछ खिलाड़ी राज्य टीम का आने वाले समय में प्रतिनिधित्व भी कर सकते हैं। बताया कि इसी माह अंगिका जोन की ग्रुप चैंपियन भागलपुर मुख्य चरण के मुकाबले में अपना आगे का मुकाबला खेलेगी। तिथि व जगह इसी हफ्ते निर्धारित हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।