Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBAU Sabour Announced Counseling for PG and PhD Self-Financed Seats
बीएयू में पीजी और पीएचडी की पेड सीट के लिए 28-29 को काउंसिलिंग

बीएयू में पीजी और पीएचडी की पेड सीट के लिए 28-29 को काउंसिलिंग

संक्षेप:

भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में पीजी और पीएचडी प्रोग्राम के लिए पेड सीट की काउंसिलिंग 28 और 29 अगस्त को होगी। काउंसिलिंग का समय 11 बजे से 5 बजे तक रहेगा। पीजी प्रोग्राम के लिए 35...

Aug 26, 2025 05:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में पीजी और पीएचडी प्रोग्राम के लिए पेड सीट (सेल्फ फाइनांस) के लिए 28 और 29 अगस्त को काउंसिलिंग होगी। बीएयू के कर्पूरी ऑडिटोरियम में 11.00 बजे से 5.00 बजे तक काउंसिलिंग चलेगी। पीजी प्रोग्राम के यूआर-ईडब्ल्यूएस-बीसी-ईबीसी और एससी-एसटी कटोगरी में पहले और दूसरे सेमेस्टर के लिए 35-35 हजार रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे। जबकि उक्त कटोगरी में पीएचडी प्रोग्राम के लिए 45-45 हजार रुपये शुल्क लगेगा। दोनों ही प्रोग्राम के पहले सेमेस्टर में 10 हजार रुपये जमानत राशि रखनी होगी। जो वापस होगी। यह सूचना बीएयू के कुलसचिव कार्यालय सें जारी हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें