ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभागलपुर में कोरोना संदिग्धों की पहचान कर 28 घरों में होम क्वारंटाइन का नोटिस चिपकाया

भागलपुर में कोरोना संदिग्धों की पहचान कर 28 घरों में होम क्वारंटाइन का नोटिस चिपकाया

भागलपुर शहरी क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों की पहचान कर उनके घरों में होम क्वारन्टाइन को लेकर नगर निगम नोटिस चिपका रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे 28 घरों को चिन्हित कर नगर निगम के कर्मचारी नोटिस...

भागलपुर में कोरोना संदिग्धों की पहचान कर 28 घरों में होम क्वारंटाइन का नोटिस चिपकाया
भागलपुर, वरीय संवाददाताSun, 29 Mar 2020 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर शहरी क्षेत्र में कोरोना संदिग्धों की पहचान कर उनके घरों में होम क्वारन्टाइन को लेकर नगर निगम नोटिस चिपका रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में ऐसे 28 घरों को चिन्हित कर नगर निगम के कर्मचारी नोटिस चिपका चुके हैं।

शनिवार को 17 और रविवार को 11 घरों पर नोटिस चिपकाए गए। ये उन लोगों के घर हैं, जिनके परिजन दूसरे राज्यों से लौटे हैं। उपनगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कोरोना के जिन संदिग्धों की पहचान की गयी है, उनके घरों में जाकर नगर निगम कर्मी रोजाना हाल जानेंगे। उनकी सेहत का जायजा लेंगे। 14 दिनों तक उन्हें घर में ही अलग रहने को कहा गया है। इस बीच अगर किसी संदिग्ध में कोरोना के लक्षण मिलेंगे तो उसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी जायेगी और उसकी जांच कराई जायेगी। 

इन वार्डों में नोटिस चिपकाया गया शहरी क्षेत्र में जिन वार्डों में नोटिस चिपकाए गए हैं, उनमें वार्ड संख्या 34 में आठ संदिग्ध, वार्ड संख्या 12 में चार, वार्ड संख्या 22 में एक के अलावा वार्ड संख्या 29, वार्ड संख्या दो और वार्ड संख्या चार शामिल हैं। नगर निगम के पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल जहां से भी संदिग्ध के होने की सूचना मिलेगी, उसके घर का जायजा लेकर वास्तविकता जान नोटिस चिपकाने का कार्य किया जायेगा ताकि न सिर्फ उस घर के सदस्य बल्कि आस-पास के लोग भी सतर्क रहें। 

जिस वार्ड से भी कोरोना संदिग्ध की सूचना मिल रही है, वहां नगर निगम की टीम संबंधित घर पर 14 दिनों के होम क्वारन्टाइन को लेकर नोटिस चिपकाने का कार्य कर रही है। रोजाना उस संदिग्ध का हाल पता किया जायेगा। - सत्येंद्र वर्मा, उपनगर आयुक्त
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें