कटिहार : बारसोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी शराब तस्कर के साथ मोटरसाइकिल हुआ बरामद
बारसोई नगर पंचायत में पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 30 पावछ शराब बरामद हुई हैं। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गई। तस्कर की पहचान सनवर आलम के रूप में हुई है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बारसोई। शुक्रवार को बारसोई नगर पंचायत में बारसोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता विदेशी शराब के साथ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल को किया जप्त । तस्कर के पास से विदेशी 30 पावछ हुए बरामद। इस संबंध में बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब लेकर बारसोई बाजार आ रहा है। जिसकी जानकारी गश्ती दल को दी गई। गश्ती दल ने तत्परता दिखाते हुए बारसोई शव मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सवार को रोक कर तलाशी लेने लगी तभी तलाशी के दौरान झूला में 30 पावुछ विदेशी शराब पाए गए।
तुरंत उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर ली गई। तस्कर की पहचान एकसलाह पंचायत के डटा निवासी सनवर आलम के रूप में हई है। तस्कर के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। तस्कर के खिलाफ मध्य निषेध एक्ट के तहत बारसोई थाना में मुकदमा दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


