
कटिहार: बीसीसी ने एनआइसीए ग्रीन को 158 रनों से हराया
कटिहार में बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में बारसोई क्रिकेट क्लब ने न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन को 158 रनों से हराया। बारसोई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन बनाए, जबकि न्यू इंडिया केवल 104 रन बना सकी। रोशन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
कटिहार, निज प्रतिनिधि: शहर के महेश्वरी एकेडमी मैदान में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पुल बी मे रविवार को बारसोई क्रिकेट क्लब और न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच मैच खेला गया। बारसोई क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले ब्लेबाज़ी करने का फैसला किया। बीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 263 रनों का लक्ष्य दिया। बिट्टू ने 57 बॉल पर 66 रन, रोशन ने 35 बॉल पर 66 रन, संतोष ने 18 बॉल पर 53 रन और गौरव ने 27 बॉल पर 36 रन बनाए। गेंदबाजी में न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से किशु, प्रिंस, प्रांजल और रहमत ने 1-1 विकेट लिए।
263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की टीम 17 ओवर मे 104 रनों पर ही सिमट गई। बारसोई क्रिकेट क्लब ने 158 रनों से मैच जीत लिया। न्यू इंडिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस 27 रन, और किशु ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में बारसोई क्रिकेट क्लब की तरफ से रोशन ने 3 विकेट, रुदल और फ़िदा ने 2-2 विकेट और सुमन ने 1 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोशन कुमार को उनके बेहतरीन ओलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। अंपायर के रूप में अनुराज साह और सौरभ कुमार थे। सोमवार को ह्वाइट इलेवन जूनियर और ऑफिसर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




