मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रचार वाहन रवाना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रचार वाहन रवाना

संक्षेप:

बारसोई में नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विमला देवी और नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रचार वाहन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान...

Sep 07, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बारसोई। रविवार को नगर पंचायत बारसोई के मुख्य पार्षद विमला देवी एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का प्रचार वाहन का हरी झंडी दिखाकर नगर क्षेत्र के लिए रवाना की गई। कुछ संबंध में मुख्य पार्षद विमला देवी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने संयुक्त कहां की महिलाओं के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र में अनेक योजनाएं चल रहे हैं। जैसे की जीविका समूह के जरिए आत्मनिर्भर हो सके। तथा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह, का सीधे तौर पर महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रचार गाड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार योजना के बारे में घूम-घूम कर लोगों तक जानकारी पहुंचाएंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, विनोद मंडल , मोहम्मद अरमान, मोहम्मद फैजान, जावेद अंसारी, दुलाल चंद्र शाह, स्वयं सहायता समूह के महिलाएं एवं नगर के के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।