Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBarahat Police Arrests Three Individuals on Court Warrant for Non-Compliance
बांका: न्यायालय के वारंट पर बाराहाट पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
बांका की बाराहाट पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने और पूर्व दर्ज मामलों में अनुपस्थिति के कारण गिरफ्तार...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSun, 12 Oct 2025 04:51 PM

बांका। बाराहाट पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग नहीं करने और पूर्व दर्ज मामलों में अनुपस्थिति के कारण वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून से कोई ऊपर नहीं है, कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




