बांका: आज महाप्रबंधक करेंगे बांका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

Feb 12, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा होगी। स्थानीय यात्रियों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद समस्याओं का समाधान होगा। रेलवे कर्मियों में भी सक्रियता देखी जा रही है।

बांका: आज महाप्रबंधक करेंगे बांका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

बांका, एक संवाददाता। बांका रेलवे स्टेशन का निरीक्षण आज पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में विशेष साफ-सफाई कराई है। स्थानीय यात्रियों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद स्टेशन पर लंबित समस्याओं का समाधान होगा। महाप्रबंधक के आगमन को लेकर रेलवे कर्मियों में भी सक्रियता देखी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।