बांका: 24 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित, बहेरा में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
बांका जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रशासन द्वारा 24 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बहेरा पंचायत में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना आदि से संबंधित आवेदन दिए। डीएम ने शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए।

बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका जिले के विभिन्न प्रखंडों की 24 पंचायतों में मंगलवार को प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं जन शिकायतों के निष्पादन को लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में बांका प्रखंड अंतर्गत बहेरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला स्वयं पहुंचे और आम लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, बिजली, पानी एवं भूमि संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ऑन द स्पॉट कई मामलों का निष्पादन भी किया।


