बांका : 34 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा शुरू

Feb 17, 2026 04:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बांका जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से मैट्रिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। सभी केंद्रों पर पुलिस और दंडाधिकारी तैनात रहे। परीक्षा में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बांका : 34 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा शुरू

बांका, एक संवाददाता। बांका जिला के 34 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे कुछ छात्रों को निराश भी लौटना पड़ा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व सघन जांच की गई तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रखा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;