ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरभ्रष्टाचार मिटाने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा बैंक

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा बैंक

भागलपुर। वरीय संवाददाता

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा बैंक
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 01 Nov 2020 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए बैंक युवाओं को प्रेरित करेगा। इसके लिए  बैंकों में जहां सतर्कता जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है, वहीं अब युवाओं के बीच परिचर्चा व विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से भ्रष्टाचार को खत्म करने में आगे आने का आह्वान किया जायेगा। यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख अशोक उपाध्याय ने बताया कि भारत को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाना है। इसके लिए बैंक युवाओं को प्रेरित करेगा। सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज, बांका के छात्रों के साथ भ्रष्टाचार समाप्त करने के विषय पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इसमें देश के विभिन्न भागों से बैंक अधिकारी भी ऑनलाइन जुड़ेंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें