ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरबंगला सावन शुरू सुल्तानगंज गंगा घाट और मंदिर में उमड़े कांवरिया

बंगला सावन शुरू सुल्तानगंज गंगा घाट और मंदिर में उमड़े कांवरिया

दूसरी सोमवारी को सुल्तानगंज गंगा घाट से 1 लाख 30 हजार 143 कांवरियों ने जल भरकर बोलबम का नारा लगाते हुए देवघर की ओर बढ़े। इसमें 83521 पुरुष और 40317 महिला कांवरिये शामिल हुईं। वहीं 6305 डाकबम भी रवाना...

बंगला सावन शुरू सुल्तानगंज गंगा घाट और मंदिर में उमड़े कांवरिया
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरMon, 17 Jul 2017 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

दूसरी सोमवारी को सुल्तानगंज गंगा घाट से 1 लाख 30 हजार 143 कांवरियों ने जल भरकर बोलबम का नारा लगाते हुए देवघर की ओर बढ़े। इसमें 83521 पुरुष और 40317 महिला कांवरिये शामिल हुईं। वहीं 6305 डाकबम भी रवाना हुए। इसमें से 6177 पुरुष और 128 महिला डाकबम शामिल थीं। दूसरी सोमवारी के साथ ही बंगला सावन भी शुरू हो गया है। बंगला सावन की पहली सोमवारी होने की वजह से कांवरियो की संख्या काफी बढ़ी है। सुबह साढ़े पांच बजे से ही अजगैबीनाथ मंदिर की सीढ़ियों पर कांवरियों और शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटी थी जो देर शाम तक जमी रही। तीन बजे के बाद एक बार फिर से बंगाल से आए कांवरियों के जत्थे से मंदिर प्रांगण भर गया। अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि दूसरी सोमवारी के मौके पर कांवरियो की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। आज से बंगला सावन भी शुरू हो गया है। अब कांवरियों की संख्या में हर दिन इजाफा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें