Bhagalpur News: डीबीए चुनाव : अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का परिणाम आज
Bhagalpur News: मतपत्रों की छंटनी का कार्य पूरा, आज सुबह 11 बजे से मतगणना सबसे पहले

Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में शनिवार की सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। शाम तक अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद का परिणाम आने की संभावना है। इन तीनों एकल पदों के लिए मतगणना पूरी होने के बाद अन्य पदों की मतगणना होगी। रविवार को अन्य सभी पदों का परिणाम आने की बात निर्वाची पदाधिकारी मो शम्सउद्दीन ने कही है। इधर शुक्रवार को मतपत्रों की छंटनी का कार्य शाम तक पूरा कर लिया गया। मतपत्रों को अलग करने के दौरान भी कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि मतदान के लिए आठ बूथ पर एक-एक बक्सा दिया गया था।
ऐसे में आठ बक्सा ही होना चाहिए था लेकिन जब मतपत्रों की छंटनी का कार्य शुरू किया गया तो वहां दस बक्से थे। इसको लेकर शुक्रवार को विरोध और धरना प्रदर्शन भी किया गया। इसकी शिकायत ऊपर तक किए जाने को लेकर आवेदन भी लिखा गया। इस आरोप पर निर्वाची पदाधिकारी मो शम्सउद्दीन ने बताया कि मतदान के दौरान बूथ संख्या सात और आठ पर मतपेटी भर जाने की वजह से दूसरे बक्से की मांग की गई थी जिसके बाद उन दोनों बूथ पर एक-एक बक्सा अतिरिक्त उपलब्ध कराया गया था। उन दोनों अतिरिक्त बक्से में 35-40 मत ही थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


