वार्ड 32 के बैरियर ग्राउंड पर चल रहा निर्माण कार्य, गुणवत्ता पर उठे सवाल
लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची निगम की जांच टीम इस वार्ड में

भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 के कई मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं का घोर आभाव था। कहीं जर्जर सड़कों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता था तो कहीं ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से बरसात के दौरान नाले का पानी घरों में घुस जाता था। इसको लेकर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से इस वार्ड में बोले भागलपुर अभियान चलाया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने होने वाली असुविधा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसे हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन सजग हुआ और इलाके के लिए कई विकास योजनाओं का टेंडर निकाला।टेंडरों
के सफल आवंटन के बाद अब कई योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी बीच इसी वार्ड के बैरियर ग्राउंड रोड पर चल रहे 14 लाख 85 हजार 600 रुपये की लागत पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला निर्माण की योजना को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है। जिसमें लोगों ने हो रहे सड़क निर्माण की नींव के लिए बनाए जा रहे स्लैब को अनुचित बताया है। स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की शिकायत नगर निगम के पदाधिकारियों से किए जाने के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सड़क निर्माण से पूर्व बनाए जा रहे स्लैब की गुणवत्ता की भी जांच की। योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि लोगों की शिकायत के आधार पर निर्माण स्थल का निरीक्षण कराया गया है। इसके साथ ही योजना शाखा में मौजूद इस टेंडर की फाइल को निकवाया गया है। जिसमें किए गए एग्रीमेंट आदि की विस्तृत जानकारी लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्क ऑर्डर और एग्रीमेंट के अनुसार अगर निर्माण कार्य पाया गया तो किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


