होलिका दहन को लेकर निगम की ओर से विशेष तैयारी
भागलपुर नगर निगम ने होली और होलिका दहन के लिए विशेष साफ-सफाई व्यवस्था शुरू की है। नगर आयुक्त ने होलिका दहन स्थलों के आसपास चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव करने, सड़कों और गलियों की सफाई, और अवशेषों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। होली और होलिका दहन को लेकर नगर निगम की ओर से सुबह से ही विशेष व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। होलिका दहन को लेकर नगर आयुक्त की ओर से विशेष साफ-सफाई व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया है। होलिका दहन के प्रमुख स्थलों और उसके आसपास चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव किए जाने से लेकर सड़कों और गलियों की साफ-सफाई को भी सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही होलिका दहन के बाद सुबह ही अवशेष और राख की भी सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं बुधवार को मनाई जाने वाली होली को लेकर भी विशेष साफ-सफाई व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



