हजयात्रियों का टीकाकरण 14 फरवरी को होगा

Feb 08, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर, वरीय संवाददाता। इस वर्ष जिले के 134 लोग हज यात्रा जाएंगे। हजयात्रियों का

हजयात्रियों का टीकाकरण 14 फरवरी को होगा

भागलपुर, वरीय संवाददाता। इस वर्ष जिले के 134 लोग हज यात्रा जाएंगे। हजयात्रियों का पहला जत्था 18 अप्रैल को कोलकाता से रवाना होगा। इधर, जमीयत उलेमा भागलपुर का एक शिष्टमंडल शनिवार को सदर अस्पताल परिसर जाकर सिविल सर्जन से मिले। वहीं इस वर्ष हज पर जाने वाले सभी पुरुषों और महिलाओं के वैक्सीनेशन करने की मांग की। सिविल सर्जन ने कहा कि सभी पुरुष और महिला हज यात्रियों का वेक्सिनेशन शनिवार 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से सदर हॉस्पिटल भागलपुर में होगा। वहीं रविवार को दिन के 10 बजे से एक बजे तक जामा मस्जिद मुजाहिदपुर में हाजी मो. उमर फारूक हेल्थ कार्ड का वितरण करेंगे।

यह कार्ड हज भवन पटना से प्राप्त हुआ है। यह कार्ड लेकर वैक्सीनेशन के लिए सदर हॉस्पिटल आना है। प्रतिनिधि मंडल में मौलाना असजद नाजरी नजर, हाजी उमर फारूक, डॉ. हबीब मुर्शिद खा, मंज़र आलम व हाजी निशात इमरोज शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।