Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBaghpur District to Develop Historical and Religious Sites into Tourist Attractions
प्रसिद्ध प्राचीन स्थलों का होगा पर्यटकीय विकास

प्रसिद्ध प्राचीन स्थलों का होगा पर्यटकीय विकास

संक्षेप:

डीएम ने तीनों एसडीओ को प्रस्ताव भेजने को कहा प्रसिद्ध स्थलो को चिह्नित करते हुए

Nov 21, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में भागलपुर के प्राचीन पुरातात्विक, प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर उन्हें पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर कला एवं संस्कृति विभाग के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि मखदूम शाह का मकबरा, बटेश्वर धाम, तीन पहाड़ी जैसे पुराने धार्मिक स्थल भागलपुर में हैं, जिन्हें पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। बैठक में बताया गया कि इसके अतिरिक्त नवगछिया का शंकर स्थान, नारायणपुर का 250 साल पुराना कुआं को भी पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित तीनों अनुमंडल पदाधिकारी और जिला कला संस्कृति पदाधिकारी को ऐसे पुरातात्विक, प्रसिद्ध एवं धार्मिक स्थलों को चिह्नित करते हुए उन्हें पर्यटकीय स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डस्टबिन की व्यवस्था करे निगम : डीएम बैठक में डीएम ने नगर निगम के पदाधिकारियों को रात्रि में शहर का भ्रमण कर यह देख लेने के निर्देश दिए कि कहां-कहां डस्टबिन की आवश्यकता है। जहां जरूरत दिख रही है वहां डस्टबिन रखवाया जाए और जहां भी कूड़े-कचरे की सफाई की जरूरत है, वहां रात्रि में ही कचरा उठाव कराया जाए।