भागलपुर: नाला सफाई के रोस्टर को लेकर नगर आयुक्त से मिलेंगे पार्षद

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर नगर निगम ने मानसून से पहले नालों की सफाई के लिए एक रोस्टर जारी किया है, जिसे पार्षदों ने नाराजगी से देखा है। उनका कहना है कि 12 दिनों में सभी 51 वार्डों की सफाई संभव नहीं है। पार्षदों ने नगर आयुक्त से चर्चा की और नया रोस्टर बनाने की मांग की, वरना आंदोलन की चेतावनी दी।

भागलपुर: नाला सफाई के रोस्टर को लेकर नगर आयुक्त से मिलेंगे पार्षद

भागलपुर। नगर निगम की ओर से मानसून से पूर्व नालों की सफाई को लेकर रोस्टर जारी किया गया है। उक्त रोस्टर पर नगर निगग के पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की है और रोस्टर को महज खानापूर्ति बताया। पार्षद संजय सिन्हा सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि 12 दिनों में शहर के सभी 51 वार्डों में नालों की सफाई कर पाना संभव नहीं है। नगर निगम केवल इस रोस्टर के जरिए शहरवासियों का आईवाश करना चाह रहा है। उन्होंने सोमवार को ही नगर आयुक्त से मिल कर इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने की बात कही। पार्षदों ने कहा कि अगर निगम के द्वारा पार्षदों के समन्वय स्थापित कर नया रोस्टर नहीं बनाया गया तो वे लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।