Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBaghpur City Implements Strict Vehicle Checking and Surveillance Campaign
भागलपुर : रोको-टोको और वाहन चेकिंग अभियान चलेगा

भागलपुर : रोको-टोको और वाहन चेकिंग अभियान चलेगा

संक्षेप:

भागलपुर में एसएसपी ने शहरी क्षेत्र में रोको-टोको और वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संदिग्धों को रोककर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा,...

Sep 08, 2025 12:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर। शहरी क्षेत्र में रोको-टोको और वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाने का निर्देश एसएसपी ने दिया है। संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए रोको टोको अभियान चलेगा। संदिग्धों के दिखते ही उन्हें रोककर पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही सघन वाहन चेकिंग भी की जाएगी। वाहनों के डिक्की को खोलकर जांच करने को कहा गया है। शहर में लगे सीसीटीवी पर भी नजर रखी जा रही है। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से भी मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि फुटेज में संदिग्ध के दिखने पर उससे पूछताछ की जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें