बिजली संकट को बताया प्रशासनिक विफलता
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरभागलपुर में तूफान के बाद 45 घंटे तक बिजली संकट रहा, जिसे सूजागंज कार्मिक संघ ने प्रशासन की विफलता बताया। अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला ने कहा कि उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद बिजली बहाली में तेजी आई। उन्होंने जर्जर तारों को बदलने और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में तूफान के बाद मुख्य बाजार में 45 घंटे तक रहे बिजली संकट को सूजागंज कार्मिक संघ ने बिजली विभाग और प्रशासन की विफलता बताया है। संघ के अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला ने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद ही बिजली बहाली में तेजी आई। आने वाले दिनों में इस तरह की परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने जर्जर तारों को बदलने, जवाबदेही तय करने, प्रभावितों को मुआवजा देने और बरारी जलापूर्ति के लिए बैकअप ऊर्जा तंत्र बनाने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


