सफाई व्यवस्था पर एजेंसी के प्रबंधक को दिया दिशा निर्देश
Apr 08, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
फोटो भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर

भागलपुर, वरीय संवाददाता। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम गंभीर है। सोमवार को शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर एजेंसी के पदाधिकारियों को तलब किया गया था। जिसके बाद मंगलवार को एजेंसी के प्रबंधक नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा पहुंचे। जहां शाखा प्रभारी ने उन्हें सफाई को हर हाल में बहाल करने को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिया। साथ ही आगामी रविवार से भी शहर से कचरा उठाव करने का निर्देश दिया। इस दौरान एजेंसी के पदाधिकारी की ओर से लंबित भुगतानों की फाइल भी शाखा को सौंपी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


