Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBaghpat Hospital Faces Paper Shortage Patients Forced to Buy Paper for Reports
जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को खर्च करना पड़ा दो से तीन-तीन रुपये

जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को खर्च करना पड़ा दो से तीन-तीन रुपये

संक्षेप:

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में सोमवार को मरीजों को जांच रिपोर्ट लेने के लिए बाहर जाकर कागज खरीदना पड़ा। पैथोलॉजी में प्रिंटर में पेपर की कमी थी, जिससे करीब 200 मरीज प्रभावित हुए। अस्पताल अधीक्षक ने...

Oct 08, 2024 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के क्लीनिकल पैथोलॉजी में सोमवार को दोपहर तक जांच रिपोर्ट लेने के लिए मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। दरअसल पैथोलॉजी के प्रिंटर में कागज (पेपर) नहीं था। ऐसे में जिन मरीजों या फिर तीमारदारों को जांच रिपोर्ट चाहिए थी, उन्हें बाहर जाकर दुकान से दो से तीन रुपये में दो से तीन पीस पेपर लाना पड़ता था। दोपहर 12 बजे तक करीब 200 मरीजों की जेब जांच रिपोर्ट के नाम पर ढीली हो चुकी थी। एक मरीज ने इसकी शिकायत अस्पताल अधीक्षक डॉ. केके सिन्हा से की तो उन्होंने तत्काल ही बाहर से एक जिस्ता कागज मंगाया, तब जाकर मरीजों को राहत मिली। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि ऑडिट टीम आई है, इसलिए कर्मचारियों ने कागज खरीद में कोताही बरती। लेकिन जैसे ही सूचना मिली, समस्या को दूर कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें