इंडेन में बैकलॉग ज्यादा, गैस की कमी नहीं
जिला प्रशासन फिर पुराने दावे पर अडिग जिला प्रशासन की ओर से हो रही मॉनिटरिंग

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गैस की किल्लत की मारामारी भले हो रही हो लेकिन जिला प्रशासन अपने दावे पर अडिग है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। एलपीजी की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। जिले में गैस की आपूर्ति और वितरण में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को बुकिंग के विरुद्ध अधिक गैस की आपूर्ति की गई है। आईओसीएल (इंडेन) में थोड़ा ज्यादा बैकलॉग है लेकिन उसमें भी कमी आई है। अन्य दोनों कंपनियों बीपीसीएल और एचपीसीएल में बैकलॉग कम है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग और वितरण की कार्रवाई हो रही है।
जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा। सभी गैस कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति के सबंध में नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है। जिसके माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


