सत्यापन के अभाव में 910 छात्राओं की इंटरमीडिएट प्रोत्साहन की राशि अटकी

Feb 27, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने लंबित आवेदनों के सत्यापन करने का दिया निर्देश प्रोत्साहन स्वरूप

सत्यापन के अभाव में 910 छात्राओं की इंटरमीडिएट प्रोत्साहन की राशि अटकी

भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर में मुख्यमंत्री बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना के तहत लंबित आवेदनों को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने जिले के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों और प्राचार्यों को तत्काल प्रभाव से लंबित आवेदनों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश के अनुसार जिले के विद्यालयों और इंटर कॉलेजों से संबंधित 910 छात्र-छात्राओं के आवेदन विद्यालय स्तर पर सत्यापन के लिए लंबित हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण पात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित नहीं की जा सकी है।

डीईओ ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित प्रधानाध्यापक और प्राचार्य आज ही लंबित आवेदनों का सत्यापन करें। आदेश की अवहेलना होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रधान या प्राचार्य की होगी। शिक्षा विभाग के इस निर्देश के बाद विद्यालयों में सत्यापन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है, ताकि छात्राओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। योजना का उद्देश्य : बिहार राज्य की बालिकाओं में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, कन्या जन्म को प्रोत्साहित करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बाल विवाह पर अंकुश लगाने, प्रजनन दर में कमी करने और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। इस योजना के अंतर्गत पात्र अविवाहित बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार की एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है, जिससे उनकी आगे की शिक्षा को बढ़ावा मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।