सफाईकर्मी रहे हड़ताल पर, गंदगी से शहर हुआ बदहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

प्रदर्शन के बाद देर शाम जागी एजेंसी, किया एक माह का भुगतान शहर की सड़कों

सफाईकर्मी रहे हड़ताल पर, गंदगी से शहर हुआ बदहाल

​भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी की चमक अब कचरे के ढेर और मजदूरों की सिसकियों के पीछे दबती जा रही है। नगर निगम की लापरवाही और सफाई एजेंसियों की मनमानी ने शहर को नरक बना दिया है। पिछले 51 दिनों से मजदूरी न मिलने के कारण सफाईकर्मियों ने मंगलवार को पूरी तरह से काम ठप कर दिया है। उनका आरोप है कि लगभग दो महीने से उन्हें मजदूरी की एक फूटी कौड़ी नहीं मिली है। आर्थिक तंगी का आलम यह है कि घरों में राशन खत्म हो चुका है और बच्चों की पढ़ाई छूट रही है। मजदूरों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि दवाइयों और रोजमर्रा के खर्चों के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा है।

प्रदर्शन करने पहुंचे मजदूरों ने बताया कि यह परेशानी सबसे ज्यादा शहर के जोन 2 में है जो वार्ड संख्या 14 से 32 तक के क्षेत्र को संभालती है। वहीं शहर के वार्ड 14 से 51 तक की सफाई का जिम्मा दो निजी एजेंसियों के पास है। ताज्जुब की बात यह है कि नगर निगम इन एजेंसियों को हर महीने 1.25 करोड़ रुपये का भुगतान करता है, फिर भी धरातल पर सफाई सिर्फ आईवॉश साबित हो रही है। वहीं प्रदर्शन के बाद मंगलवार शाम तक केवल एक माह का वेतन जारी किया गया।सफाई व्यवस्था हुई ठप, तो शहर में जगह-जगह लगा कूड़े का अंबारमंगलवार को विरोध को लेकर शहर की सफाई व्यवस्था का कार्य पूरी तरह ठप रहा। जिससे शहर की सड़कों पर गलियों में और चौक-चौराहों पर कूड़े का अंबार लग गया। ​मजदूर संघ के नेता गनपत राम ने निगम प्रशासन को घेरते हुए कहा कि नए लेबर कोड के तहत निर्धारित समय पर भुगतान न होने पर एजेंसियों को अतिरिक्त जुर्माना देना होगा। बता दें कि मजदूरों का यह भी कहना था कि मेयर और नगर आयुक्त के बार-बार अल्टीमेटम देने के बावजूद एजेंसियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। यदि जल्द ही पूर्ण भुगतान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन शहर की सफाई व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। स्वास्थ्य शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल ने बताया कि दिन में किसी तरह दूसरे जोन व निगम के मजदूरों को लगाकर कचरा का उठाव कराया गया, वहीं देर शाम एक माह का भुगतान किए जाने और बची हुई राशि भी जल्द भुगतान कराए जाने के आश्वासन पर बुधवार से सफाई मजदूरों ने काम पर लौटने की बात कही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।