भागलपुर: बदहाल लाजपत पार्क के जीर्णोद्धार हेतु विधायक ने किया निरीक्षण
Mar 08, 2026 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के विधायक रोहित पांडेय ने लाजपत पार्क की बदहाली का निरीक्षण किया। संघर्ष समिति ने 2022 से उपेक्षा का सामना कर रहे पार्क के लिए 11 सूत्रीय मांगें रखीं। विधायक ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकारते हुए वन विभाग और नगर निगम से बुनियादी सुविधाएं बहाल कराने का आश्वासन दिया।

भागलपुर। शहर के ऐतिहासिक लाजपत पार्क की बदहाली को लेकर रविवार सुबह नगर विधायक रोहित पांडेय ने लाजपत पार्क बचाओ संघर्ष समिति के साथ निरीक्षण किया। संयोजक कमल जायसवाल ने विधायक को अवगत कराया कि 2022 से वन विभाग और नगर निगम को सूचित करने के बावजूद पार्क उपेक्षा का शिकार है। समिति ने नियमित सफाई, पेयजल, खराब जिम उपकरण और सुरक्षा के लिए मास्ट लाइट सहित 11 सूत्रीय मांगें रखीं। विधायक ने पूरी स्थिति का जायजा लेते हुए कहा कि पार्क की स्थिति चिंताजनक है। और जल्द ही वन विभाग और निगम प्रशासन से समन्वय कर बुनियादी सुविधाओं को बहाल कराने का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


