Bhagalpur News: मुसहरी घाट ट्रांसफर स्टेशन से हटा कचरे का अंबार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: मॉनिटरिंग तेज, हर दिन निगम कर्मी व पदाधिकारी वार्डों में कर रहे निरीक्षण चल

Bhagalpur News: मुसहरी घाट ट्रांसफर स्टेशन से हटा कचरे का अंबार

Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम ने अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को मुसहरी घाट स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन के पास महीनों से जमा कचरे के बड़े ढेर को पूरी तरह साफ कर दिया गया। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद निगम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को कचरा मुक्त कराया।

नगर निगम के निर्देश

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शहर के किसी भी डंपिंग या ट्रांसफर प्वाइंट पर कचरा जमा नहीं रहना चाहिए। शहर में लीगेसी वेस्ट (पुराना जमा कचरा) की समस्या को खत्म करने के लिए सभी जोनल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी कड़ाई से मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम के पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रत्येक वार्ड का विशेष प्रभार दिया गया है। इन अधिकारियों को रोजाना सुबह-सुबह धरातल पर उतरकर भौतिक निरीक्षण करने और सफाई की तस्वीरों को रियल टाइम रिपोर्टिंग के जरिए भेजने का आदेश दिया गया है।

रोजाना कनकैथी भेजा जाएगा कचरा

मामले को लेकर जोनल प्रभारी मो. हसन ने बताया कि नगर आयुक्त के आदेशानुसार अब रोजाना ट्रांसफर स्टेशन पर आने वाले कचरे को उसी दिन कनकैथी स्थित मुख्य डंपिंग प्वाइंट पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद प्रतिदिन अपनी देखरेख में मुसहरी घाट से कचरे का उठाव कराकर उसे कनकैथी शिफ्ट करवा रहे हैं, ताकि स्थानीय लोगों को दुर्गंध और गंदगी से निजात मिल सके।

सामान्य प्रश्न

नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए क्या कदम उठाए हैं?
नगर निगम ने मुसहरी घाट स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन के पास जमा कचरे को साफ किया है और सभी जोनल प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: मुसहरी घाट ट्रांसफर स्टेशन से हटा कचरे का अंबार