बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच की बैठक संपन्न

Oct 24, 2025 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पूर्णिया में बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच की बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षत्रिय समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रो. अजीत सिंह ने युवाओं को एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में समाज की...

बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच की बैठक संपन्न

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच की एक बैठक अवधेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षत्रिय समाज के उत्थान की चिंता एवं चेतना जागृत करने पर रायशुमारी ली गई। क्षत्रिय परिवार में जो भी कमजोर वर्ग के लोग हैं उनकी शिक्षा, समाजिक और आर्थिक समृद्धि कैसे हो इसको लेकर क्षत्रिय समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों के साथ विचार विमर्श किया गया। जिसमें बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच बिहार प्रदेश के प्रदेश संयोजक कामेश्वर सिंह एवं महासचिव प्रो. अजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रो. अजीत सिंह ने सूरवीर बाबू वीर कुंवर सिंह, महाराणा प्रताप सिंह जैसे अनेकों पूर्वजों की वीरगाथा सुनाते हुए युवाओं मे जोश भरते हुए हम सभी को एकजुट होने का आह्वान किया।

तब जाकर समाज आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध होगा। बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच की जिला की बैठक उर्वशी विवाह भवन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से माधव सिंह, सुभाष सिंह, छोटे सिंह, चंदन सिंह, मुकुंद प्रसाद सिंह, आशीष राजपूत, अमित कुमार सिंह, प्रताप सिंह राणा, गौतम सिंह सहित कई वक्ताओं ने समाज की एकता को मजबूत करने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, समाज को अधिक से अधिक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने और राजनीतिक सुझबूझ से कार्य करने की बात कही। मंच संचालन डॉ अनिल सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;