चैती दुर्गा मेला का समाधान निकालने की मांग

Feb 27, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

नाथनगर में दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा ने एसएसपी भागलपुर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने चैती नवदुर्गा पूजन महोत्सव और सद्भावना मेले के आयोजन के लिए स्थायी समाधान की मांग की है। पिछले वर्षों में मेले को लेकर प्रशासन के साथ विवाद रहे हैं।

चैती दुर्गा मेला का समाधान निकालने की मांग

नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कर्णगढ़ स्थित बाबा मनसकामनानाथ मंदिर से संबंधित मामले का निदान करने को लेकर दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउण्डेशन, भागलपुर के सचिव प्रमोद कुमार सिन्हा ने एसएसपी भागलपुर से पत्राचार किया है। आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि आगामी मार्च महीने में चैती नवदुर्गा पूजन महोत्सव सह सद्भावना मेला है जो जनहित से जुड़ा मुद्दा है। पिछले वर्षों में मेला लगाने को लेकर सीटीएस प्रशासन से किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव होता आया है। इसी मसले को लेकर यदि एसएसपी संज्ञान लेकर स्थाई रूप से समाधान निकालें तो वर्षों से चली आ रही मेला की परंपरा जीवंत रहेगी।

इस संबंध में उच्च न्यायालय पटना में भी याचिका समिति द्वारा दायर की गई है। एसएसपी के साथ-साथ आवेदन की प्रतिलिपि नाथनगर और ललमटिया थाने को भी भेजी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।