
जमुई: पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों को भी करें प्रेरित
जमुई में बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने हनुमान मंदिर सतगामा परिसर में पौधारोपण और सफाई अभियान चलाया। संस्थापक कुंदन गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता सेवा है और हर पौधा जीवन का संदेश देता है। टीम ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और पौधे लगाएं।
जमुई। निज प्रतिनिधि बाबा गणिनाथ सेवा टीम जमुई के द्वारा शहर के हनुमान मंदिर सतगामा परिसर में पौधारोपण एवं साफ़ सफाई का कार्य किया गया। बाबा गणिनाथ सेवा टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, प्रभाकर रावत,प्रमोद रावत, सोनू रावत, कुंदन शर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों को एकजुट कर मंदिर परिसर की साफ सफाई कराई गई। संस्थापक कुंदन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। हर पौधा जीवन को एक नया संदेश देता है। सभी व्यक्ति को चाहिए कि वे और अपने बच्चों को घर के आसपास और मंदिर परिसर में पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हरे पेड़ों की कटाई न हो इस पर भी लोगों को जागरूक करने का काम करें।

टीम के द्वारा इस पर काम किया जा रहा है। टीम के सदस्यों ने लोगों से अपील किया है कि “हम सब मिलकर अपने आसपास को स्वच्छ रखें, पेड़ लगाएं, और प्रकृति की रक्षा हर हाल में करें। हमारा एक कदम, हरियाली और स्वच्छता की ओर अवश्य होना चाहिए। हरियाली और पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सरकार द्वारा भी प्रयास जारी है। सबसे जरूरी है कि हर मानव को इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का समय आ गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


