
आशा-आशा फैसिलेटर को अब रोज दस-दस आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा
भागलपुर में प्रत्येक प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं को रोजाना कम से कम 10 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने सभी अस्पतालों के प्रभारी को पत्र लिखकर 20...
भागलपुर, वरीय संवाददाता जिले के हरेक प्रखंड विशेषकर पांच आकांक्षी प्रखंड क्षेत्र की आशा व आशा फैसिलेटर को रोजाना कम से कम दस-दस लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। ऐसा तबतक करना होगा, जब तक कि उनके क्षेत्र में हरेक लाभुक का आयुष्मान कार्ड बन नहीं जाता है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने बताया कि उन्होंने आठों शहरी पीएचसी समेत जिले के हरेक अस्पतालों के प्रभारी को पत्र लिख दिया गया है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिले के हरेक प्रखंड में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के सभी लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है।

जिसमें कि विशेष रूप से पीएम होलिस्टिक 12.0 के तहत आकांक्षी प्रखंड (पीरपैंती, सन्हौला, सुल्तानगंज व सबौर) में 20 सितंबर तक शत प्रतिशत लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बना देना है। ऐसे में अपने क्षेत्र की हरेक आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलेटर को रोजाना कम से कम दस-दस आयुष्मान कार्ड बनवाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को तय डेटलाइन में पूरा करें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




