किशनगंज : मारवाड़ी कॉलेज में तंबाकू मुक्त संस्थान एवं समाज संकल्प कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज, संवाददाता। शहर के मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को सेमिनार

शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज, संवाददाता। शहर के मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को सेमिनार हाल में तंबाकू मुक्त संस्थान एवं समाज संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से तंबाकू मुक्त संस्थान एवं समाज विषय पर एक जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार ने की।प्राचार्य प्रो. डॉ. संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि संकल्प ले ले तो समाज से इस बुराई को समाप्त किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विजेता दास ने मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धूम्रपान और तंबाकू की लत मानसिक तनाव, अवसाद और व्यवहारगत समस्याओं को बढ़ावा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मनियंत्रण और सकारात्मक सोच विकसित करने का आग्रह किया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. क़सीम अख्तर ने किया। अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है।इस अवसर पर कुमार साकेत, डॉ. इम्तियाज़ अली, डॉ. पार्था बागची,रविकांत गुंजन,अर्णव लाहिरी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


