Bhagalpur News: अररिया : छत पर सोलर पैनल लगाकर घटाए बिजली , पीएम सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी
Bhagalpur News: जोगबनी (अररिया) से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय में जोगबनी में

Bhagalpur News: जोगबनी (अररिया) से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय में जोगबनी में शनिवार को ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम और बैठक आयोजित किया गया। मुख्य पार्षद रानी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना के लाभ, सौर ऊर्जा के उपयोग और सरकार की ओर से दी जा रही सब्सिडी की जानकारी लोगों को दी गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी,मयंक कुमार , बिजली विभाग के अधिकारी, सिटी मैनेजर सफी अहमद सहित सभी वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर लोग अपनी बिजली जरूरतों को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं।
इससे बिजली बिल में कमी के साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।अधिकारियों ने योजना के तहत मिलने वाली सरकारी सब्सिडी की प्रक्रिया और सोलर सिस्टम लगाने के फायदे भी विस्तार से बताए। बैठक में मौजूद लोगों ने अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगाने में रुचि दिखाई। नगर परिषद क्षेत्र में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।


