कटिहार : जी राम जी योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

Feb 10, 2026 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

आमदाबाद में मनरेगा के तहत 'विकसित भारत जी राम जी योजना' के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को मजबूत किया जाएगा, जिसमें जल संरक्षण और रोजगार की गारंटी 125 दिनों तक बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जॉब कार्डधारियों को योजना के लाभों से अवगत कराना है।

कटिहार : जी राम जी योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

आमदाबाद, संवाद सूत्र। मनरेगा के नए स्वरूप विकसित भारत जी राम जी योजना को लेकर मनरेगा कार्यालय परिसर में लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. बच्चा अंसारी ने की। पीओ ने बताया कि योजना के तहत ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। जल संरक्षण, ग्रामीण एवं आजीविका आधारित संरचना निर्माण तथा मौसमी आपदाओं से निपटने से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस रहेगा। योजना के अंतर्गत अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि किसान अपनी निजी भूमि पर पौधरोपण करा सकते हैं।

समय पर रोजगार उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान है। कार्यक्रम का उद्देश्य जॉब कार्डधारियों को योजना के लआभों से अवगत कराना है।मौके पर पीआरएस गौतम कुमार, मदन कुमार,कौशलेंद्र कुमार, राम लखन महतो सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।