Bhagalpur News: कामकाजी महिलाओं को मिली महिला छात्रावास एवं डायल 181 की जानकारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: महिला बाल विकास निगम, भागलपुर की टीम ने कई प्रतिष्ठानों का किया भ्रमण जागरूकता अभियान

Bhagalpur News: कामकाजी महिलाओं को मिली महिला छात्रावास एवं डायल 181 की जानकारी

Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के समय सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला बाल विकास निगम, भागलपुर की टीम ने शनिवार को कई ज्वेलर्स सहित प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में जेंडर स्पेशलिस्ट विवेक कुमार, फाइनेंशियल लिटरेसी स्पेशलिस्ट अभिषेक सुमन, कामकाजी महिला छात्रावास ‘आकांक्षा’ की अधीक्षिका स्वाति कुमारी एवं सहायक अधीक्षिका पूजा कुमारी ने महिला कर्मियों से संवाद किया। इस दौरान महिला छात्रावास ‘आकांक्षा’ की उपलब्ध सुविधाओं, पात्रता और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही संकट, हिंसा अथवा किसी अन्य समस्या की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181 से सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई। टीम द्वारा वित्तीय साक्षरता, महिला सशक्तीकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। महिला कर्मियों को उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कामकाजी महिलाओं को मिली महिला छात्रावास एवं डायल 181 की जानकारी