किशनगंज: 100 वर्ष पुराने हर-गौरी मंदिर में जागरूकता बैठक, ज्ञान भारतम योजना से जुड़ेगा
ठाकुरगंज में ज्ञान भारतम योजना के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। बीडीओ अहमर अब्दाली ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य देश की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल रूप से संरक्षित करना है। नागरिकों को पुरानी धरोहरों की जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।

ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ज्ञान भारतम योजना के तहत गुरुवार को ठाकुरगंज में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली के नेतृत्व में नगर के ऐतिहासिक हर-गौरी मंदिर परिसर में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।बैठक में बीडीओ श्री अब्दाली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की प्राचीन धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से संरक्षित करना है। इसके तहत आम नागरिकों को भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वे अपने आसपास के पुराने मंदिर, भवन, दस्तावेज, परंपराएं और लोककथाओं की जानकारी ऐप के माध्यम से साझा कर सकें।उन्होंने
कहा कि ज्ञान भारतम केवल एक योजना नहीं, बल्कि देश की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने का एक व्यापक अभियान है। इस योजना के जरिए देशभर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारियों का एक डिजिटल भंडार तैयार किया जा रहा है, जिससे शोधकर्ताओं, छात्रों और आम लोगों को लाभ मिलेगा।इस दौरान बीडीओ श्री अब्दाली ने उपस्थित लोगों को ज्ञान भारतम ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विस्तार से बताया कि किस प्रकार वे अपने क्षेत्र की पुरानी धरोहरों की जानकारी, फोटो और विवरण अपलोड कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से 100 वर्ष पुराने हर-गौरी मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को डिजिटल रूप में दर्ज करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में नगर के पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसायी शेखर चंद अग्रवाल, राजेश करनानी, दिलीप जैन सहित दर्जनों स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


