होल्डिंग टैक्स भुगतान को लेकर आमसभा आयोजित

Mar 13, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

अकबरनगर, संवाददाता। नपं अकबरनगर के वार्ड संख्या दस में गुरुवार को आमसभा का आयोजन हुआ।

होल्डिंग टैक्स भुगतान को लेकर आमसभा आयोजित

नपं अकबरनगर के वार्ड संख्या दस में गुरुवार को आमसभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद झागमाया देवी, नपं के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार की उपस्थिति में नगर पंचायत के अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार ने लोगों को होल्डिंग टैक्स भुगतान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पदाधिकारी ने वार्डवासियों को बताया कि 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर ब्याज और पेनल्टी में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय सीमा के भीतर टैक्स जमा करने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।