Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsAwareness Camp for Sewer and Septic Tank Safety in Ahmedabad
कटिहार: नपं सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, सफाई कर्मियों को बताए गए सुरक्षा के गुर

कटिहार: नपं सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, सफाई कर्मियों को बताए गए सुरक्षा के गुर

संक्षेप:

अहमदाबाद में नगर पंचायत के सभागार में सीवर लाइन और सेप्टी टैंक की सफाई से जुड़े कर्मियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कर्मियों को संभावित खतरों से अवगत कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। मास्टर ट्रेनर ने सुरक्षित सफाई के लिए आवश्यक उपकरणों और सावधानियों का प्रशिक्षण दिया।

Jan 18, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

अमदाबाद, संवाद सूत्र। नगर पंचायतके सभागार में सीवर लाइन एवं सेप्टी टैंक की सफाई से जुड़े कर्मियों के लिए नमस्ते स्कीम के अंतर्गत सीपीडी स्किल टेक्निकल योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सफाई कार्य के दौरान संभावित खतरों से कर्मियों को अवगत कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। शिविर में मास्टर ट्रेनर सत्यप्रकाश ने मॉकड्रिल के माध्यम से कर्मियों को सीवर और सेप्टी टैंक की सुरक्षित सफाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरण के सीवर या सेप्टी टैंक में उतरना जानलेवा हो सकता है। प्रशिक्षण में दस्ताने, मास्क, हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और ऑक्सीजन सहित अन्य सुरक्षा किट के सही उपयोग के गुर सिखाए गए।सफाई

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कर्मियों को सीवर में पाई जाने वाली जहरीली गैसों, दम घुटने, फिसलन और आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में कर्मियों को स्वास्थ्य जांच, बीमा सुविधा, आपातकालीन सहायता तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। वहीं स्वच्छता पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम सफाई कर्मियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि कर्मियों को सुरक्षित और आधुनिक तरीके से कार्य करने की जानकारी मिलती रहे।नगर प्रधान सहायक आनंद कुमार सहित दर्जनों सफाई कर्मी उपस्थित थे।