अररिया: एक ही मंच से सम्मानित हुए रेणु के बेटे दक्षिणेश्वर व पोती दीक्षिता
अररिया के फुलेन्द्र पूर्णिया परेरा स्कूल में शनिवार को आयोजित शिरोमणि कार्यक्रम में फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे और पोती को सम्मानित किया गया। दीक्षिता कुमारी को फाइन आर्ट्स में बेस्ट लाईव पेंटिंग का पुरस्कार मिला, जबकि उनके पिता दक्षिणेश्वर राय को भी सम्मानित किया गया। यह पल उनके लिए भावुक था।

अररिया से फुलेन्द्र पूर्णिया परेरा के एक स्कूल में शनिवार को आयोजित शिरोमणि कार्यक्रम में एक ही मंच पर अमर कथाशिल्पी फणीश्वर नाथ रेणु के बेटे व पोती सम्मानित हुए। रेणु की पोती दीक्षिता कुमारी को जहां फाइन आर्ट्स में बेस्ट लाईव पेंटिंग के लिए अवार्ड दिया गया वहीं कार्यक्रम में पहुंचे रेणु के बेटे दक्षिणेश्वर राय पप्पू को स्कूल प्रशासन की मौजूदगी में बुके ,शॉल, भगवत गीता, पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दक्षिणेश्वर राय ने बताया कि वे अपनी बेटी दीक्षिता को मिलने वाले अवार्ड में बतौर पेरेंट्स शामिल हुए थे, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मुझे अपना विशिष्ट गेस्ट बनाकर अभिभूत कर दिया।
दीक्षित को फाइन आर्ट्स में बेस्ट लाईव पेंटिंग के लिए अवार्ड दिया गया है। बतौर गेस्ट अन्य बच्चों के बाद जब अपनी हीं बेटी को मेरे हाथों अवार्ड दिलवाया था रहा तो यह पल मेरे लिए काफी भावुक कर देने वाला था। इस यादगार पल को शायद मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। पूर्णियां के एडीएम राजकुमार गुप्ता, फाइनेंस विभाग बिहार सरकार के ओएसडी सुरज कुमार सिन्हा की मौजूदगी व उनके मोटीवेशनल भाषण से बच्चों में काफी खुशी देखने को मिली। यहां बता दें कि दीक्षिता पूर्व में भी पटना व दरभंगा में राज्यस्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव उनकी पेंटिंग की तारीफ कर चुके हैं। संयोग से शनिवार को अमरकथाकार फणीश्वर नाथ रेणु की पुण्यतिथि भी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


