Bhagalpur News: सहरसा: साइकिल सवार को बचाने में यात्रियों से भरी ऑटो पलटी, 10 घायल
Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। यात्री रेलवे स्टेशन जा रहे थे जब चालक ने एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में ऑटो का नियंत्रण खो दिया। सभी घायलों को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित महावीर मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह यात्रियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घायलों में खम्हौती गांव निवासी खुदिया देवी, ध्रुव चंद्र कुमार, पूनम देवी, नीभा कुमारी, चांदनी देवी, रीता देवी, चंदर शर्मा, वीणा कुमारी, लालवेन देवी, लालवेन देवी और ऑटो चालक प्रकाश राम शामिल हैं।घायलों
ने बताया कि सभी लोग ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक चौक स्थित महावीर मंदिर के समीप अचानक एक साइकिल सवार युवक ऑटो के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद साइकिल सवार युवक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


