
मारपीट सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज
संक्षेप:
सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पिठदौरी प्राइवेट बस स्टैंड निवासी अक्षय कुमार ने घर
Nov 17, 2025 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
थाना क्षेत्र के पिठदौरी प्राइवेट बस स्टैंड निवासी अक्षय कुमार ने घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न आरोपों में नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल अक्षय ने बताया कि घर पर था, जब आरोपी दीवार तोड़कर घुसे और मारपीट की। डायल 112 पहुंचने पर घायल अवस्था में रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया। इलाज के बाद थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




