विवि स्टेडियम में प्रस्तावित है 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक
भागलपुर में एथलेटिक्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। टीएमबीयू स्टेडियम में जगह चिह्नित की गई है और एनओसी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह ट्रैक...

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता जिले में एथलेटिक्स गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कवायद की जा रही है। विशेष रूप से दौड़ के लिए जिला खेल विभाग के माध्यम से सिंथेटिक ट्रैक तैयार होना है। इसके लिए टीएमबीयू स्टेडियम में जगह चिह्नित कर ली गई है। इसके लिए विवि से एनओसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रस्ताव को खेल मुख्यालय को भेजा गया है। 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक की स्वीकृति मिल गई है। अब इसका जल्द ही निर्माण प्रारंभ होगा। जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण सिंह ने बताया कि इसके लिए काफी काम आगे बढ़ गया है। यह ट्रैक राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाला होगा।
जहां खिलाड़ियों द्वारा प्रैक्टिस के बाद बेहतर प्रदर्शन में मदद मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




