मुंगेर: असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में लगा पेयजल स्टॉल पर ठंडा पानी नहीं
असरगंज (मुंगेर) से निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट नगर पंचायत असरगंज में भीषण गर्मी

असरगंज (मुंगेर) से निरंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट नगर पंचायत असरगंज में भीषण गर्मी के बावजूद भी असरगंज नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगाया गया स्टॉल पर ठंडा पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है ।नगर पंचायत प्रशासन द्वारा असरगंज बाजार, थाना चौक ,अस्पताल चौक एवं प्रखंड मुख्यालय के समीप कई जगहों पर ठंडा पेयजल के लिए टेंट लगाकर स्टॉल बनाया गया है। लेकिन पूरे गर्मी में एक दिन भी कहीं ठंडा पानी नहीं दिखा। आने जाने वाले राहगीर स्टॉल झांक कर आगे चलते बढ़ाते हैं और अपनी प्यास सड़क के किनारे लगे चापा नल का पानी या अपनी जेब ढीली कर प्यास बुझा रहे हैं।
इस संबंध में असरगंज नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि सभी जगह पानी अगर नहीं पहुंच रहा है तो जल्द ही सभी स्टालों पर ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


